अपने शौहर, मंगेतर या प्रेमी की पसंद के मुताबिक कई लड़कियां अपना वज़न कम कराने और चोट के दाग को दूर करने के लिए लिपोसक्शन का सहारा ले रही हैं। लड़कियां चाहती हैं कि उनका वज़न जल्दी से कम हो जाए, और बचपन में लगे चोट के दाग भी गायब हो जाए।
खूबसूरत दिखने की चाहत में इन दिनों युवाओं में सर्जरी का नया क्रेज डेवलप हुआ है। यह क्रेज खासकर उन लड़कियों में देखा जा रहा जिनकी शादी में बस अभी चंद दिन ही बाकी है, या फिर अभी तक शादी नहीं हुई है। इसके लिए लड़कियां Rhinoplasty,Spot सर्जरी और लाइपोसक्शन जैसी कई कारगर तकनीक इस्तेमाल कर रही हैं। जिससे आपकी न सिर्फ टेढ़ी, दबी, तिरछी या चोट लगी नाक के साथ बचपन के गहरे चोट के निशानों को ठीक किया जा सकता है। बल्कि लिपोसक्शन के जरिए तो शरीर की अतिरिक्त चर्बी तक को सर्जरी से हटाया जा सकता है।
दिल्ली में शादी से पहले औसतन एक महीने में 3-4 से लड़के और लड़कियां सर्जरी के लिए मैक्स सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं लड़कियां नाक पर दाग या मस्सा होने की शिकायतों को लेकर भी सर्जरी के लिए पहुंच रही हैं। मशहूर प्लास्टिक सर्जन डॉ. मनोज जोहर ने इस सर्जरी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमारे पास न सिर्फ चेहरे पर दाग और निशान का इलाज कराने युवा पहुंच रहे हैं बल्कि सुसाइड की कोशिश में कलाई काटने वाले तनावग्रस्त युवाओं की भी संख्या ज्यादा हैं। जो कलाई के दाग तक को हटाने यहां पहुंचती हैं।
जानिए क्या है Rhinoplasty सर्जरी
-इस सर्जरी से संरचनात्मक गड़बड़ियों को ठीक किया जाता है।
-नाक की हड्डी के फ्रेम वर्क को ठीक कर चेहरे को सुंदर और नाक को सुडौल बनाया जाता है।
-कॉटलेज या बोन शरीर के ही हिस्सों से निकाला जाता है।
-सर्जरी से टेढ़ी, उठी, तिरछी नाक को ठीक किया जाता है।
-वही चेहरे पर लगे चोट के निशान को स्पॉट सर्जरी से ठीक किया जाता है।
10 से 50 हजार आता है खर्च
-आम तौर पर लोगों को लगता है कि यह सर्जरी बहुत ज्यादा खर्चीली होगी।
-लेकिन साधारण सर्जरी में दस हजार तक का खर्च आता है।
-सबसे ज्यादा खर्च डेबिएटिड नोज (टेढ़ी नाक) में होता है।
-इसमें लगभग पचास हजार तक का खर्च आता है।
-आम तौर पर मरीज को एक से सात दिन तक हॉस्पिटल में रहना पड़ सकता है।
Liposuction को भी जान लें
-लाइपोसक्शन वज़न कम करने का एक उपाय है
-मोटापे से छुटकारा पाने के लिए युवतियां-युवक इसके सहारा ले रहे हैं।
-सर्जरी से 8 से 10 किलो तक वजन कम हो जाता है।
-युवतियां ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने और कम करने के लिए भी सर्जरी कराने पहुंचती हैं।
2 से 2.50 लाख आता है खर्च
-लाइपोसक्शन अपेक्षाकृत महंगी सर्जरी है।
-इसलिए अभी छोटे शहरों में इसका प्रचलन कम है।
.