अर्जुन कपूर ने कैटरीना को वेलकम किया

Entertainment

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। जब से वह इंस्टाग्राम पर आई हैं तब से बॉलीवुड के उनके दोस्त उन्हें वेलकम करने में जुटे हैं। पहले दिन जहां एक तरफ उन्हें आलिया भट्ट और सलमान खान ने वेलकम किया। वहीं अब अर्जुन कपूर ने भी कैटरीना को वेलकम किया है। अर्जुन कपूर ने कैटरीना कैफ को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर मोटे नजर आ रहे हैं। यह उनकी एक पुरानी तस्वीर है। इसमें कैटरीना भी काफी अलग लग रही हैं।

इंस्टाग्राम पर कैटरीना को वेलकम करने वालों में केवल सलमान खान, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ही नहीं शाहरुख खान, रनवीर सिंग, अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हैं। आज कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर वेलकम करने वाले अर्जुन कपूर ने एक बार वरुण धवन के साथ मिलकर आई हेट कैटरीना कैफ क्लब बनाया था। इस क्लब की वजह सलमान खान थे।अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ ने अभी तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। लेकिन पर्दे से अलग दोनों में अच्छी केमिस्ट्री है। इसका एक नजारा कॉफी विद करण में देखने को मिला था जब कैटरीना और अनुष्का वाले एपिसोड में अर्जुन कपूर स्पेशल गेस्ट के तौर पर आए थे।

शाहरुख ने भी कैटरीना को वेलकम करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा, वेलकम माय फ्रेंड। बता दें कि कैटरीना और शाहरुख यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान में एक साथ काम कर चुके हैं। खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि यह दोनों आनंद एल राय की अगली फिल्म में एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं।