अर्जुन की ‘मिस्टर इंडिया’ बनने की आशा

Entertainment

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया और उसमें उनके गायब होने वाले किरदार को लोग आज भी याद रखते हैं और अब उनके भतीजे अर्जुन कपूर की भी यही चाहत है कि अगर ये फिल्म दोबारा बने तो वो घड़ी का बटन दबा कर गायब हो जायं। अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ जल्द आने वाली हैं। एक बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि इस फिल्म में उनके चाचा अनिल कपूर ने भी एक मुख्य भूमिका निभाई है।

इसके चलते अगर उन्हें कभी अवसर मिला तो वह कौन सी फिल्म होगी जिसमें वो काम करना चाहेंगे, इस पर अर्जुन कपूर ने कहा वह अनिल कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का हिस्सा बनना चाहेंगे। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि वह एक ऐसी फिल्म है, जो भारत की बच्चों के लिए बनी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है।

इस फिल्म में किये गए VFX की भी जवाब नहीं था। आज भी किसी भी बच्चे को मिस्टर इंडिया दिखा दो तो वह उन्हें बहुत पसंद आएगी। हालाँकि अर्जुन कपूर ने यहां निर्माताओं को चेतावनी भी दी किसी भी बेस्ट चीज को तभी छूना चाहिए, जब आप उसे अच्छा बना सकते है वर्ना अर्थ का अनर्थ हो जायेगा। अर्जुन ने कहा कि वो नहीं चाहते कि कोई अपने निजी स्वार्थ के लिए किसी अच्छी बनी हुई चीज को बदरंग कर दें।