पूरी दुनिया में कुछ ऐसे भी स्थान हैं, जहां इंसान के जीवन के लिए बहुत अधिक खतरा है। इनमे से कुछ खतरनाक स्थानों पर आज भी लोगों को नहीं जाने दिया जाता है। कुछ स्थानों पर तो ऐसे खतरे हैं, कि यदि कोई व्यक्ति वहां जाए तो उसके बचकर वापस आने की संभावना बहुत कम ही रहती है। हम आपको यहां कुछ ऐसे ही खतरनाक स्थानों के बारे में बता रहे हैं….
खूनी पोखर (जापान) :-
जापान की इस झील में लोहे और नमक की मात्रा काफी ज्यादा है, जिससे इसका पानी लाल रंग का दिखाई देता है। इसमें तैरना मना है क्योंकि झील के पानी का तापमान सामान्य से बहुत अधिक है।
माउंट मेरापी वोल्केनो (जावा और इंडोनेशिया) :-
यह इंडोनेशिया का एक ज्वालामुखी है। बिना विस्फोट के यहां पर बहुत मात्रा में धुंआ निकलता रहता है। अगर इस ज्वालामुखी ने कभी अचानक बड़ा रूप धारण कर लिया तो भारी तबाही मचा देगा।
राम्री द्वीप(बर्मा) :-
इस द्वीप का नाम गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसलिए दर्ज किया क्योंकि यहां पर खतरनाक मगरमच्छ बहुत मात्रा में पाए जाते हैं। जहरीलें सांपों और कीडे मकौडों की यहां भरमार है।
मियाकेजीमा इजू आइलैंड (जापान) :-
जापान के इस आइलैंड पर ओयामा ज्वालामुखी फूटता रहता है। इस आइलैंड पर जिन्दा रहने के लिए हमेशा गैस मास्क लगा के रखना पड़ता है क्योंकि यहां के वातावरण में ज़हरीली गैसों कि मात्रा सामान्य से बहुत ज्यादा स्तर तक पहुंच गई है, लोग यहां स्वच्छ सांस भी नहीं ले सकता है।
स्नेक आइलैंड (ब्राजील) :-
इलहा डी क्विमाडा ग्रांड का निक नेम स्नेक आयलैंड भी है। यह ब्राजील के साओ पालो द्वीप का तट है। इसे गोल्डन लांसहेड सर्प की प्रजाति का घर कहा जाता है। यहां पर इन सांपो कि संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते हैं। इन सांपों की गिनती विश्व के सबसे जहरीले सांपो में होती है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की इस सांप के काटने से आदमी 10 से 15 मिनट के अंदर मर जाता है।