आतंकवादी हाफिज सईद के राजनीतिक दल बनाने की खबर पर भारत ने कहा

Society

नई दिल्ली/ आतंकवादी हाफिज सईद के राजनीतिक दल बनाने की रिपोर्टों पर भारत ने कहा है कि क्या वह बुलेट (गोलियां) चलाने के बाद बैलट (मतदान पेटी) के पीछे छिपना चाह रहा है। जो हाथ खून में रंगे हैं, क्या उन्हें वह मतदान की स्याही में छुपाना चाहता है। पाकिस्तान में जमात-उद-दावा संगठन चला रहे आतंकवादी हाफिज सईद के बारे में खबर है कि वह अब राजनीतिक पार्टी का गठन कर रहा है।

इस बारे में यहां विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने शुक्रवार को कहा कि हाफिज सईद दुर्दांत और खूंखार आतंकवादी है। 2008 में मुंबई में जो आतंकवादी हमला हुआ था, उसका खून हाफिज के हाथों पर है। हमले में भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों के 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे। वह उस अटैक का मास्टरमाइंड है।