इन आहारों को डाइट में शामिल, ब्लड प्रैशर से मिलेगी मुक्ति

Lifestyle

आजकल बदलती जीवन शैली की वजह से ब्लड प्रैशर होना आम बात हैं। कोई हाई ब्लड प्रैशर की समस्या से परेशान है तो कोई लो ब्लड प्रैशर से परेशान हैं।

इस परेशानी से राहत पाने के लिए कई लोग दवाइयों का भी सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बिना दवाई के भी इस परेशानी से राहत पाई जा सकती हैं। चलिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन करने से ब्लड प्रैशर की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं।
ऐसे दूर करें लो ब्लड प्रैशर
– रात्रि को 5-6 बादाम पानी में भिगों कर रख दीजिए। सुबह छिलकर इसे15 ग्राम मक्खन तथा के साथ मिलाकर खाना चाहिए। इसे खाने से लो ब्लड प्रैशर की समस्या से राहत पाई जा सकती हैं।
– हर रोज चुकंदर का जूस सुबह-शाम पीना चाहिए। इसे पीने से एक सप्ताह में ब्लड प्रेशर में सुधार होना शुरू हो जाएगा।
-लहसुन को रोजाना अपने आहार में जरूर शामिल कीजिए। क्योंकि लो ब्लड प्रेशर में लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
ऐसे दूर होगा हाई ब्लड प्रैशर
-अगर आप हर रोज नियमित रूप से 2 हफ्तों तक अनार का सेवन करेंगे तो हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
-अपनी डाइट में सबसे अधिक सलाद यूज करना चाहिए। अधिक सलाद खाने से नमक खाने की इच्छा कम होती है। ऐसे में आप हाई बीपी को कंट्रोल में रख सकते हैं।
-मैथी दाना भी ब्लड प्रैशर को कम करने में काफी सहायक है। इसके लिए आप तीन ग्राम मैथी दाना पाऊडर को आधे गिलास पानी में मिलाएं और रोजाना सूबह-शाम इस पानी का सेवन कीजिए।