हर लड़का या लड़की किसी न किसी से हमेशा प्यार करती है लेकिन कुछ लोग ही अपने प्यार को पाने में सफल हो पाते हैं क्योंकि अधिकतर लोगों को इस बात का पता नहीं चल पाता है कि जिससे वो एक तरफ़ा प्यार करते है वो सिंगल है या नहीं। उनसे इस विषय में पूछना भी सही नहीं है। माना कि प्यार एक सुखद एहसास है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बतायेंगे जो कि आपकी पूरी मदद करेंगे।
1- हर इंसान का बॉडी लैंग्वेज उसके बारे में सबकुछ बता देता है। आप उसकी बॉडी लैंग्वेज को समझने की कोशिश करें आप जान जाएंगे कि वो सिंगल है या नहीं।
2- सिंगल लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ ही ज्यादातर दिखाई देती हैं। जिसको आप प्यार करते हैं अगर वो भी अपनी सहेलियों के साथ ज्यादा दिखाई दें तो समझ जाएं कि वो सिंगल है।
3- जो लड़कियां सिंगल नहीं होती वो दूसरे लड़कों से ज्यादा फ्रैंडली भी नहीं होती। जिससे आप प्यार करते हैं अगर वो लड़कों से खुलकर बात करती है तो समझ जाएं कि वो सिंगल है।
4- जिससे आप प्यार करते हैं अगर आपसे नजर मिलने पर वो मुस्कुराती है तो समझ जाएं कि वो आपसे आकर्षित है और इसका मतलब है कि वो सिंगल है।