पपीता आंखों के लिए तो अच्छा होता ही है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छे होते हैं।
ये दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम कर देते हैं साथ ही डायबिटीज, मोटापा कैंसर और स्ट्रेस से भी निजात दिलाते हैं। लेकिन आज हम पपीते की नहीं बल्कि उसके बीजों के फायदे की बात करेंगे-
लिवर सिरोसिस ऐसी बीमारी है जो शराब के ज्यादा सेवन से होती है। इसमें लिवर सिकुड़कर कठोर हो जाता है। इससे बचने के लिए आप पपीते के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीते के 4-5 बीजों को सुखाकर पीस लें। इसे नींबू जूस को साथ मिलाकर पीएं। इसे 1 महीने तक दिन में दो बार पीएं, फर्क आप खुद देखेंगे।
-अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं तो भी पपीते के बीज आपकी मदद कर सकते हैं। पपीते के बीज में डाइजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं।
-पपीते के बीज का इस्तेमाल प्रेग्नेंट और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये बच्चों के विकास में बाधा पहुंचाता है। साथ ही ये नेचुरल बर्थ कंट्रोल में भी मदद करता है। इसमें पेपेन पाया जाता है जो महिलाओं को -प्रेग्नेंट होने से बचाता है। साथ ही ये पुरुषों की फर्टिलिटी को भी कम करता है।
-पपीते के बीज कैंसर के सेल्स को और ज्यादा फैलने से भी रोकते हैं। इसमें आइसोथायोसाइनेट पाया जाता है जो ब्रेस्ट, लंग और प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है।
-पपीते का बीज फैट बर्न करके मोटापे से भी बचाता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये शरीर को शुगर और फैट सोखने नहीं देता।