बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करन हाल में पिता बने हैं। जबसे उनके दोनों बच्चे यश और रूही अस्पताल से घर पर आए हैं लगातार उनके यहां बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों का आना जाना लगा है। कल शाम जानी-मानी अभिनेत्री रेखा भी करन जौहर के घर पहुंची। रेखा जिस वक्त करन जौहर के घर जा रही थी उसी दौरान उन्हें कैमरे में कैद कर लिया गया।
यहां रेखा मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज देती हुई भी नज़र आईँ।रेखा ने सफेद कलर का सूट पहन रखा था। कान में झमुके और होठों पर लाल रंग की लिप्स्टिक उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रहे थे.
करन जौहन के घर लगातार बॉलीवुड सितारों का आना जाना लगा है।कुछ दिनों करन जौहर ने ट्वीट करके कहा था कि वो जल्द ही अपने बच्चों की तस्वीर शेयर करेंगे लेकिन वे इसके लिए सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं।