क्या आपको पता है शिकंजी पीने के फायदे ? पढ़िए फायदे..

Lifestyle

गर्मी आते ही पेट की समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। इसके लिए लोग खाने से भी परहेज करने लगते हैं। ये बात सही है कि गर्मी के कारण शरीर में पानी की काफी कमी हो जाती है। ऐसे में लोगों को ऐसे फलों या शर्बतों का इस्तेमाल करना चाहिए जो खाने-पीने में स्वादिष्ट भी हो और आपका हाजमा भी ठीक रखे। आइए हम आपको आज ऐसे पेय के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मियों में खूब मिलता है। जी हां, हम शिकंजी के बारे में बात कर रहे हैं।

शिकंजी पीने के फायदे-

-आपको बता दें कि गर्मी के दिनों में रोजाना शिकंजी का इस्तेमाल करने से आपका इम्यून सिस्टम बिल्कुल दुरूस्त रहता है। इसके साथ ही हर दिन शिकंजी पीने से शरीर से आने वाली दुर्गन्ध भी दूर हो जाती है।

-शिकंजी बनाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसमें चीनी की जगी गुड़ का इस्तेमाल करें। चीनी मिलाकर शिकंजी बनाने से एसिडिटी हो सकती है।

-गर्मियों में पसीना चलने से शरीर के कई तत्व बाहर आ जाते हैं। इसमें जरूरी इलेक्ट्रॉलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। रोज एक ग्लास से शिकंजी पीने से शरीर में इन तत्वों की मात्रा बनी रहती है।

-शिकंजी पीने से मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर होती है। दिन में दो से तीन बार शिंकजी पीने से दांतों और मसूड़ों की समस्या में आराम मिलता है।

-शिकंजी पीने से हाजमा भी दुरुस्त रहता है। इसमें नींबू और नमक की मात्रा रहती है यह पेट को गर्म नहीं होने देता है तो पेट भी गड़बड़ नहीं होता है।