खरबूजा मीठे के साथ-साथ होता है फायदेमंद, जानिए कैसे ?

Lifestyle

गर्मियां शुरू हो गई है और बाजार में खरबूजे की बंपर आवक भी शुरू होने लगी है। ऐसे मिठास से भरे खरबूजे का सेवन कीजिए। इससे आपकी सेहत भी ठीक रहेगी। खरबूजे में 95 फीसदी पानी के साथ विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो शरीर को ठंडक देते हैं।

Image result for खरबूजे
खरबूजा का जूस

-इसके सेवन से पेट की जलन शांत होती है। खरबूजे से कब्ज और एसिडिटी की परेशानी भी दूर हो जाती है। ये किडनी की सफाई भी अच्छे से करता है।

गर्मियों में लीजिए इन’सुपरफूड’ का मजा,नहीं होगी शरीर में पानी की कमी!

-इसमें विटामिन ए बेहद ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। साथ ही, इसमें बीटा-केरोटीन भी पाया जाता है। इसीलिए इसके नियमित सेवन से आंखें स्वस्थ रहती हैं।

Image result for खरबूजे
खरबूजा

-इसमें काफी मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। पोटैशियम दिल को सामान्य रूप से धड़कने में मदद करता है, जिससे आॅक्सीजन पूरी मात्रा में दिमाग को पहुंचती है तथा बाॅडी स्ट्रैस फ्री रहती है।

अगर गर्मियों में पाना चाहते हैं ग्लोइंग फेस,तो डायट में शामिल करें ये आहार

-जो इंसान मोटापा कम करना चाहते हैं, उन्हें गर्मी में रोजाना खरबूजे का सेवन करना चाहिए। इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरी तथा शुगर होती हैं। एक कप खरबूजे में सिर्फ 48 कैलोरी होती है। इसीलिए ये बढ़ते वजन कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है।

Image result for खरबूजे
खरबूजा

-गर्मी के मौसम में खरबूजे को अपनी रूटीन की डाइट में जरूर शामिल कीजिए।इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और ये शरीर को गर्मी से होने वाले रोगों से भी बचाता है।