गर्मी की दस्तक के साथ ही बाजारों में तब्दीलियां दिखने लगती हैं। आजकल आपको सड़क के किनारे या बाजारों में गन्ने के जूस बिकते हुए जरूर दिख रहे हैं। यह जूस जहां स्वाद में बेहतरीन होता है वहीं इसके कई फायदे भी हैं। आपको गन्ने के जूस से होने वाले लाभ के बारे में पता है। अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं।
-गर्मी के दिनों में पेट और यूरीन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में गन्ने का रस इन बीमारियों से निजात दिलाने में काफी मददगार साबित होता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक तत्व पाए जाते हैं।
-गन्ने का रस पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे दांतों की परेशानी से भी निजात मिलती है।
-सुबह एक गिलास गन्ने का रस पीने से पीलिया की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
-गर्मी में गन्ने का रस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। डीहाइइड्रेशन से बचाने में मददगार साबित होता है।
-पोटैशियम की अधिक मात्रा होने से शरीर के पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद होता है। इसका रस पाचन से लेकर पेट के संक्रमण से भी बचाता है।
-गन्ने के रस में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें नींबू और नारियल पानी मिलाकर पीने से किडनी में संक्रमण, यूरीन इंफेक्शन, पत्थरी जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
-गन्ने के रस से कब्ज के मरीजों के लिए भी काफी लाभदायक है। इसे पीने से यह समस्या खुद-ब-खुद दूर हो जाती है।
-गन्ने का रस आपके शरीर में कॉलेस्ट्रॉल नहीं बनने देता है। यह धमनियों में चर्बी नहीं जमने देता है। गन्ने का जूस दिल एवं शरीर के अंगों के बीच खून के बहाव को भी सुचारू रखता है।
-इसके रस में फाइबर की मात्रा होने की वजह से यह वजन को भी संतुलित रखता है।
– गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड पदार्थ पाया है। इस वजह से इसे पीने और त्वचा पर लगाने से चेहरा खिला-खिला रहता है।