गर्मियां शुरू होते ही हर व्यक्ति को त्वचा की चिन्ता सताने लगती है। त्वचा को धूप से बचाने के लिए लोग कई प्रकार के स्क्रीन लोशन का प्रयोग करते है। इसके बावजूद कई बार आपको फायदा नहीं मिलता है। आज हम आपको गर्मी के दिनों में त्वचा की परेशानी से बचने के लिए किसी लोशन नहीं बल्कि एक फल का इस्तेमाल करने के बारे में बताएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘एवोकाडो’ की। इसका उपयोग कर आप न सिर्फ त्वचा की परेशानी बल्कि कई और परेशानियों से भी निजात पा सकेंगे।

– जो लोग घटते वजन से परेशान हैं, उनके लिए एवोकाडो एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी और फैट होते हैं जो वजन बढ़ाने में सहायक हैं। इसलिए जो लोग पतले हैं उन्हें एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए।
– रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एवोकाडो को पीस लें, अब इसमें अंडे का पीला हिस्सा, दही और जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाने से बाल सिल्की हो जाते हैं।
– एवोकाडो को आप नैचुरल सनस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से हमारी रक्षा करता है और स्किन रैशेज से भी हमें बचाता है। इसका तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

– एवोकाडो में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया की वजह से होने वाले जोड़ो के दर्द से निजात दिलाते हैं। इसके लिए दर्द वाली जगह एवोकाडो का तेल मलने से आपको आराम मिलेगा।
– गर्मियों में अक्सर हाथ-पैरों में टैनिंग हो जाती है जिसकी वजह से लोग परेशान होने लगते हैं। ऐसे में एवोकाडो आपको आराम दिला सकता है। इसके लिए एवोकाडो, दलिया पाउडर, अंडे का सफेद हिस्सा और नींबू के रस को मिला लें और हाथों पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद हाथ धो लें। ये नैचुरल स्क्रब की तरह काम करता है।
– एवोकाडो में विटामिन ई और ए मौजूद होते हैं। इसके जूस का सेवन करने से बेजान और रूखी त्वचा से निजात मिलती है। इसे फल के रूप में खाने से भी आपको ये फायदा मिलता है।