गर्मी शुरू होने के साथ ही कई परेशानियां पैदा हो जाती हैं। लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करने लगते हैं। बढ़ती गर्मी में सबसे बड़ी समस्या होती है धूप की। इससे बचने के लिए कई सारे जातां करते है। अब गर्मी के कारण रोजमर्रा के कामों को तो छोड़ा नहीं जा सकता है, आपके शरीर में पानी की कमी न हो। ऐसे कौन से उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप तेज गर्मी से राहत पा सकते हैं।
ठंडे पानी से नहाएं-
तेज गर्मी में ठंडा पानी न सिर्फ पीने में राहत देता है, बल्कि नहाने और समय-समय पर हाथ, मुंह धोने में आराम मिलता है। तेज गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए गले के आसपास आइसपैक रखना अच्छा है। इससे तापमान बहुत जल्दी काबू में आ जाता है।
तेज धूप में बाहर निकलने से बचें-
तापमान संबंधी जानकारियों पर नजर रखें और दिन के समय बाहर निकलने का काम तभी रखें जब तापमान थोड़ा कम हो। तेज धूप में ऑफिस या घर से बाहर निकलने से बचें। अगर आपको टहलना पसंद है तो सुबह-सुबह या सूरज डूबने के बाद जाएं।
सूती के ढीले कपड़ों का करें उपयोग-
गर्मी के दिनों में लोगों को शरीर से चिपके हुए कपड़ों के बजाय ढीले और सूती कपड़ों का प्रयोग करना चाहिए। गहरे रंग के कपड़ों की बजाए हल्के और ढीले कपड़े पहनना चाहिए। इससे गर्मी और पसीने में शरीर के भीतर हवा का संतुलन बना रहेगा। जहां तक हो सके सिंथेटिक कपड़ों के बजाय सूती कपड़ों का ही चुनाव करें। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
शरीर में पानी की कमी न होने दें-
गर्मी से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। तापमान बढ़ने से शरीर से पसीने के रूप में काफी पानी निकल जाता है। ऐसे में पानी की कमी पूरा करने वाले फल जैसे तरबूज, खीरा, नींबू और खरबूज का उपयोग ज्यादा करना चाहिए। ज्यादा गर्मी होने की वजह से भूख भी कम हो जाती है। ऐसे में शरीर को पोषण मिलना जरूरी होता है। इस मौसम में हरी सब्जियों के साथ खीरा और टमाटर के सलाद का ज्यादा इस्तेमाल करें।
घरों में बल्ब कम जलाएं-
सूरज की रोशनी अगर घर में सीधे आती है तो घरों मंे पर्दों का इस्तेमाल करें। जहां तक हो सके बल्ब कम से कम जलाएं। रात के समय घर के अंदर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए कम लाइट जलाएं। ज्यादा लाइट घर के अंदर का तापमान बढ़ाने का काम करती है।