प्याज का इस्तेमाल हमारे घरों की रसोई में कितना होता है, इस बात से शायद ही आप वाकिफ हों। सब्जी की ग्रेवी बनाने से लेकर सलाद तैयार करने तक हर तरह से प्याज का इस्तेमाल हमारे खाने में किया जाता है। वहीं प्याज हमारे लिए कई तरह से लाभदायक है और इसके कई और ऐसे फायदे हैं जिनकी जानकारी आपको शायद ही हो। तो आईए जानते हैं प्याज के कुछ खास फायदों के बारे में।
गर्मी में लू से बचाए- गर्मियों में खुद को लू से बचाने के लिए प्याज एक बढ़िया ऑप्शन है। कच्ची प्याज(सलाद में) का सेवन करने से लू नहीं लगती है। वहीं अगर आपको लू लग गई है तो प्याज के 2 चम्मच रस को पीने से फायदा पहुंचता हैं। वहीं सीने पर इसके रस की मालिश से भी लू से राहत मिलती है।
पथरी- पथरी का दर्द असहाय होता है। वहीं पथरी के इलाज के लिए आप प्याज का उपयोग कर सकते हैं। प्याज के रस को चीनी में मिलाकर शरबत बनाकर पीने से पथरी का उपचार संभव है। प्याज का रस सुबह खाली पेट पीने से पथरी अपने-आप कटकर पेशाब के रास्ते से बाहर निकलती है।
पेशाब बंद होने पर- गर्मियों में कई बार कुछ लोगों को पेशाब बंद होने की समस्या हो जाती है जो कि जानलेवा साबित हो सकती है। पेशाब होना बंद हो जाए तो 2 चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलुवा बनाएं। इसके बाद हुलवे के लेप को गर्म करके पेट पर लगाएं। वहीं रस को गरम पानी में उबालकर पीने से भी पेशाब संबंधित समस्या दूर हो जाती हैं।
