हम बहुत बार स्कूल में यह सुनते है कि यह शब्द ग्रीक भाषा के इस शब्द से आया है और इसका यह मतलब है. लेकिन ग्रीक के बारे में हम कुछ नहीं जानते है. तो आपको बता दे कि ग्रीक भाषा जिसे युनानी भाषा और Greece Language भी कहा जाता है प्राचीन ग्रीक सभ्यता की मुख्य भाषा थी. प्राचीन ग्रीस सभ्यता जा युनानी सभ्यता Modern Greece, Bulgaria और Turkey के कुछ हिस्सों में लगभग आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व से लगभग छठी शताब्दी ईसवी तकराज करने वाली सभ्यता थी. चलिए जानते है कुछ और इससे जुडी बातें :-
- प्राचीन ग्रीक कई छोटे – छोटे राज्यों में बटा हुआ था. इन सभी राज्यों में सरकार और कानून अलग – अलग था पर संस्कृति और रहन – सहन एक जैसा था.
- ग्रीक का प्राचीन शहर ओलंपिया(Olympia) ही वह शहर है जहां पर 776 ईसापूर्व में ओलंपिक खेल शुरू हुए थे.
- प्राचीन ग्रीस के दो बड़े शहर थे एथेंस (Athens) और सर्पाटा(Sparta). उस समय अगर कोई बच्चा Athens में रहता था तो उसे 7 साल की उम्र में स्कूल पढ़ने के लिए भेजा जाता था और वहीं अगर कोई बच्चा सर्पाटा में रहता था तो उसे सैनिक बनने की ट्रेनिंग दी जाती थी.
- भारत में ग्रीक जा ग्रीस को युनान और वहां के लोगों को युनानी जा यवन कहा जाता था.
- लोकतंत्र की शुरूआत भी सबसे पहले प्राचीन ग्रीक में हुई थी. तब एथेंस शहर के सभी नागरिक एक जगह इकट्ठा होकर राज्य के फैसले लेते ते. यह व्यवस्था 5वीं सदी ईसापूर्व से लेकर तीसरी सदी ईसापूर्व तक यानि लगभग 200 साल तक चली.
- प्राचीन ग्रीक के लोग नंगे होकर अभ्यास करते थे.
- प्राचीन ग्रीस की 40 से 80 प्रतीशत आबादी गुलामों की थी जिन्हें बाज़ारों में खुलेआम ख्रीदा – बेचा जाता था. गुलामों को अक्सर नमक के बदले ख्रीदा जाता था और महिला गुलानों की कीमत ज्यादा होती थी.
- पांचवी से चौथी सताब्दी ईसापूर्व में प्राचीन ग्रीस की अर्थव्यवस्था उस समय के भारतवर्ष के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी.
- 326 ईसापूर्व में भारत पर हमला करने वाला सिकंदर भी ग्रीस के एक राज्य मकदूनिया का राजा था.
- उस समय भारत में जहां गुरू – शिष्य का रिश्ता पिता – पुत्र के समान था तो वहीं ग्रीक में यह कभी-कभी पति – पति जा पति -पत्नी का बन जाता था. जीं हां, प्राचीन ग्रीक में अमीर घराने के लड़कों को शिक्षा देने के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त कर दिया जाता था और कई बार ऐसा होता ता कि लड़का और वह व्यक्ति एक – दूसरे पर मोहित हो जाते थे और अप्राकृतिक सेक्स संबंध बना लेते थे.
- प्राचीन ग्रीस में ‘Idiot’ शब्द का मतलब वह व्यक्ति होता था जो एक Politician (राजनैतिक व्यक्ति) नही है.
- प्राचीन ग्रीक में गणित, विज्ञान और कला का खूब विकास हुआ था. प्राचीन ग्रीक के कई महान गणितज्ञों ; पाइथागोरस, युकलीड और आर्कमीडीज़ और उनकी खोज़ों के बारे में हमें आज भी पढ़ाया जाता है.
- प्राचीन ग्रीस में किसी के ऊपर सेब फेंकने का मतलब ता कि वह उससे प्यार करता है.
- प्राचीन ग्रीस में धर्म(Riligion) के लिए एक भी शब्द नही था.
- ‘School’ शब्द ग्रीक भाषा से ही आया है जिसका मतलब होता है – ‘Free Time’.