घर लौट आई प्रियंका चोपड़ा

Entertainment

लंबे समय से अमेरिका में रह रहीं प्रियंका चोपड़ा घर लौट आई हैं। शुक्रवार को भारत आने पर प्रियंका ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं दुनिया में कहीं भी चली जाऊं, लेकिन घर लौटने से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। मुंबई लौटने पर जिस गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया गया, उसके लिए मैं सभी लोगों की शुक्रगुजार हूं।’

घर लौटने से पहले प्रियंका को हॉलिवुड की जानी-मानी हस्ती रॉबर्ट डी नीरो और व्हूपी गोल्डबर्ग से मिलने और उनके साथ समय बिताने का भी मौका मिला। प्रियंका ने 16वें ट्रिबेका फिल्म समारोह के निर्णायक मंडल की सदस्य के तौर पर हॉलिवुड के इन दो नामी सितारों के साथ मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की एक तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘दिग्गज शख्सियतों के साथ एक दोपहर। 16 साल पूरे होने पर बधाई। ट्रिबेका 2017 निर्णायक मंडल में मुझे शामिल करने के लिए शुक्रिया।’

घर वापसी से पहले पैकिंग करते वक्त भी प्रियंका काफी भावुक नजर आईं थीं और उन्होंने ट्वीट किया था, ‘घर छोड़ने से पहले सामान बांधते वक्त कैसे अजीब से इमोशंस उठते हैं। कई ऐसी बातें दिमाग में उठती हैं, जो आपको याद नहीं रहतीं। अगली बार वापस आने से पहले न्यूयॉर्क में ऑफिशल तौर पर आखिरी हफ्ता।’ घर लौटने के बाद अब प्रियंका बॉलिवुड में नए प्रोजेक्ट्स पर विचार करेंगी। हालांकि, बीच में जब वह इंडिया आईं थीं, तब उनकी कुछ प्रॉजेक्ट्स को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन कुछ ठोस नतीजा सामने नहीं आ पाया था।