जहाँ कभी चाय बेचते थे PM मोदी, अब उस स्टेशन का होगा विकास

Society

गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य के लिए 8 करोड़ रुपए दिए गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने दी है। वडनगर वही रेलवे स्टेशन है जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बचपन में चाय बेचा करते थे। लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी के चाय बेचने की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं थी आैर वडनगर भी खूब चर्चा में रहा था।

सिन्हा ने गुजरात के सचाना गांव में इनलैंड कंटेनर डिपो के उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 8 करोड़ रुपयों से स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा आैर इसे नया रूप दिया जाएगा।

2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने कर्इ बार वडनगर स्टेशन पर पिता के साथ चाय बेचने का जिक्र किया था। वडनगर में ही मोदी का जन्म हुआ है।