जानिए गर्मी में सत्तू का इस्तेमाल ज्यादा क्यों करते है ?

Lifestyle

गर्मी में सत्तू का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। इसे हेल्थ ड्रिंक के रुप में सुबह में एक गिलास पीने से गर्मी से कई तरह का बचाव हो जाता है। डॉ. आरपी जयसवाल की मानें तो सुबह का एक गिलास सत्तू दिन भर पेट संबंधी विकार उत्पन्न नहीं होने देगा। इसके साथ ही ये मोटापे में भी काफी फायदेमंद है। गर्मियों में इसका सेवन करने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सत्तू के कुछ फायदों के बारे में:

Image result for गर्मी में सत्तू

जाने सत्तू के फायदे
सत्तू पीने से यह शरीर को दिन भर ठंडा रखता है। शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखता है।
इसमें पाए जाने वाले फाइबर की वजह से पेट व लीवर की समस्या से भी निजात मिल जाता है। गैस की समस्या भी नहीं होती है।

Image result for गर्मी में सत्तू
धूप में पसीना अधिक निकल गया है और कमजोरी लगने लगे तो सत्तू का सेवन करें। यह फौरन एनर्जी देता है।
प्रोटीन की मात्रा अधिक होने की वजह से यह मांसपेशियों को मजबूत रखता है।
इसमें कैल्शियम होने की वजह से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।

Image result for गर्मी में सत्तू
सत्तू पीने के बाद भूख कम लगती है। इससे शरीर के अतिरिक्त चर्बी कम होता है। और मोटापा भी कमता है।
यह ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में सबसे मददगार साबित होता है। इससे डायबिटीज का स्तर भी कंट्रोल में रहता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।