जानिए लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद आते है

Lifestyle

लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लड़के न जाने क्या-क्या जतन करते है। कभी ढ़ीली जींस तो कभी फटी,कभी मूंछ बढ़ाने का फैशन, हर कुछ दिनों में चलन में एक नया फैशन आ जाता है। लेकिन क्या आपको सच में पता है कि लड़कियों को किस तरह के लड़के अच्छे लगते हैं। किस तरह के गुण एक लड़के में हों कि लड़की तुरन्त पट जाए। अगर नहीं तो ये खबर आपके लिए ही है। आइए आपको बताते हैं वो क्वालिटीज जिससे आप भी चुटकियों में लड़की की दिल जीत लेंगे-

Related image

– ज्यादातर लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो गुड गाइ हों, ऐसे लड़के जो लड़कियों को अच्छे तरीके से ट्रीट करते हैं अच्छे लगते हैं। जो लड़के दूसरों को इज्जत देते हैं उनकी तरफ आमतौर पर लड़कियां ज्यादा रूझान रखती हैं।

– जहां तक पर्सनैलिटी की बात करें तो लड़कियों को लंबे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं, एक शोध में पता चला है कि लड़कियां लंबे लड़को के साथ खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं।

Image result for जानिए लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद आते है

– किसी भी रिश्ते में समझदारी बहुत जरूरी है। छिछोरे कमेंट्स करने वाले, खुद का बढ़ा-चढ़ाकर बखआन करने वाले लड़को से लड़कियां दूरी बनाकर ही रहती हैं। इसलिए अपने आप पर और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखकर आप खास सराहना बंटोर सकते हैं।

– ऐसे लड़के जो अपनी ही अकड़ में रहते हैं वो किसी भी लड़की को नहीं भातें, इसलिए लड़की के दिल को जीतने के लिए थोड़ी नर्मी ज्यादा काम आती है।

Image result for जानिए लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद आते है

– इसके अलावा ज्यादातर लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं जो जेंटलमेन हो। जो स्वभाव से बहुत ही सरल और सीधे हो लेकिन जरूरत पड़ने पर आक्रामक रूख भी अपना सकें। लड़कों की शराफत लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जरूरी है।