सोशल मीडिया में सेलेब्रिटीज़ को अक्सर बिनी किसी वजह के ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। मगर सेलेब्रिटी करण जौहर हों, तो ट्रोलिंग करने वालों को ऐसा जवाब मिलता है कि मुंह छिपाना भारी पड़ जाए।
एक सीनियर जर्नालिस्ट ने करण जौहर के साथ किए इंटरव्यू का वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया। इस वीडियो पर राहुल त्रिपाठी एबीवीपी नाम के ट्वीटर हैंडल से कमेंट किया गया- So a chhaka interviewing another chhaka. करण ने इस ट्वीट को रीट्वीट करने के साथ लिखा- त्रिपाठी जी..आपको रविवार की शुभकामनाएं।
उम्मीद करता हूं, आप जल्दी स्वस्थ होंगे। अपनी दवाएं लेना ना भूलें। साथ ही हर घंटे पर गार्गल करना ना भूलें। करण के इस जवाब को कई फॉलोअर्स ने पसंद किया है। कुछ ने ये भी कहा है कि उन्हें ऐसे फॉलोअर्स को जवाब देने की कोई ज़रूरत नहीं है। एक ने लिखा कि इसके साथ Get Well Soon भी लिखना चाहिए था।