तरबूज के बीज से होता है वजन कम, लेकिन पहले अपनाये ये टिप्स

Lifestyle

फलों और सब्जियों के बीज का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों और समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। हम स्वस्थ्य शरीर पाने के लिए अक्सर फलों व सब्जियों का सेवन करना ही बेहतर विकल्प मानते हैं।

फलों व सब्जियों में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। ठीक इसी तरह फलों और सब्जियों के बीज भी हमारी सेहत के लिए काफी अच्छे होते है। आइए जानते हैं इनके बारे में..
तरबूज के बीज
तरबूज के अंदर होने वाले बीजों को छिलकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो इसका सेवन दूध या पानी के साथ भी कर सकते हैं। इससे आपका वजन कम होता है।
आम का बीज
आम के बीज को सुखाकर इसका पाउडर तैयार कर लें, ऐसा करने के बाद आप इसका सेवन तब कर सकते हैं जब आपको कब्ज की शिकायत हो। आप सुबह या शाम को इसका सेवन पानी के साथ कर सकते हैं। इससे आपके पेट को आराम मिलेगा और आपको कब्ज से राहत मिलेगी।