अल्जीरिया में पर्यटक बहुत ही कम मात्रा में आते हैं, ये उत्तरी अफ्रीका का सबसे आकर्षक देश है इसके बाद भी यहां आगंतुकों की संख्या बहुत कम है। ये इस देश के लिए बड़े ही शर्म की बात है। अल्जीरिया में आदिवासी संस्कृति का बोलबाला है। यहां परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण देखने को मिलता है।
यहां पर बहुत सल्तनतों और राज्य-कुलों का शासन रहा है जिसमें नुमिदियायी, करथागिन्यायी, रोमन, वंडल, बिज़ांतीन, अरबी उमय्यद, बर्बर फ़ातिमीद और अलमोहाद और पीछे के तुर्की ओटोमन शामिल हैं। अल्जीरिया 48 सूबों और 1541 प्रगणों वाला अर्द्ध राष्ट्रपति प्रधान गणराज्य है।
यहां की आबादी 3.7 करोड़ है और जनसंख्या के मामले में यह विश्व का 34वां सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। यह दुनिया का दसवां सबसे बड़ा मुल्क है और यहां पर अरबी भाषा बोली जाती है। पुराने समय में अल्जीरिया को सल्तनत नोमेडिया कहा जाता था। यहां के लोग नोमेडियन कहलाते थे।