आये दिन लोग दिल्ली में इस समय डेंगू के चपेट में आ रहे है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर बीमार पड़ रहे है और अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनको अपनाकर आप फ्लू से बच सकते है।
दिल्ली में इस समय सबसे ज्यादा वायरल फ्लू का कहर जारी है। जिसकी वजह से लाखों की संख्या में लोग रोज बीमार पड़ रहे है औऱ डॉक्टरो के चक्कर काट रहे है। इस फ्लू में मरीज को सबसे पहले खांसी, झुखाम होता है और बाद में बुखार, लेकिन कई लोग इसे हल्का खांसी झुखाम समझ नजरअंदाज कर देते है। आज हम आपको बताते है कुछ ऐसे टिप्स जिनके बाद आप इस फ्लू के कहर से आसानी से बच सकते है:-
1) सबसे पहले अपने हाथों को अच्छे से साबुन लगा कर धोएं। अगर आप हर आधे आधे घन्टे में हाथ धोएंगे तो ये आपके लिए अच्छा होगा।
2)सबसे जरुरी घर का बना हुआ साफ सुथरा खाना खाएं। उससे बेहतर होगा कि आप सूप अधिक मात्रा में पिएं, इसके साथ ही बाहर का गन्दा खाना खाने से बचें।
3) घर को साफ सुथरा रखें, अगर आप घर में है तो घर के खिड़की कोल कर रखें और अगर बाहर जाते है तो मास्क का प्रयोग जरुर करें।
4)अपने आसपास गंदगी ना रखें और साफ सफाई अच्छे से रखें। किचन को साफ रखें और खाना बनाने से पहले सारे बरतन को पहले अच्छे से धोएं और फिर खाना बनाएंय़
5)पूरी नींद जरुर लें। ये बहुत जरुरी है कि आप बाकी काम के साथ अपने शरीर का ध्यान रखें और पूरी नींद ले। अगर आप पूरी नींदल नहीं लेते है तो आपको फ्लू लगने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
6) दूध वाली चाय का सेवन ना करें। कोशिश करें कि काली या ग्रीन टी पियें।
7)जितना हो सके अधिक से अधिक मात्रा में Vitamin c से बनी चीजें खायें।
8)हो सके तो रोज सूबह जगते ही व्यायाम जरुर करें। ऐसा करने से आपको इंफेकश्न लगने का खतरा कम होगा।