गोरा होने के लिए सिर्फ लडकिया ही नहीं लड़के भी बहुत जतन करते है। जैसे-क्रीम, फेसवॉश, फेस पैक आदि लेकिन फिर भी उन्हें कोई अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता। अगर आप भी इनमें से एक हो तो आज हम आपके लिए एक ऐसा हर्बल फेस पैक लेकर आए हैं जिससे लगाकर आप 10 मिनट में गौरी त्वचा पा सकते हैं। इसकी सबसे खास बात तो ये हैं कि इनका कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं हैं और आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।
जरूरी सामान
– 6 बादाम
– 1 अंडा
– पेट्रोलियम जेली
– 1 चम्मच शहद
– गुलाब जल
कैसे बनाएं
1. सबसे पहले 5 या 6 बादाम लें। फिर उसके बाद इन्हें रात भर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इनके छिलके निकाल कर इन्हें अच्छे से पीस लें।
2. इसके बाद एक अंडे को तोड़ लें और अंडे की जर्दी को सफेद वाले हिस्से से अलग कर दें।
3. अब पेट्रोलियम जेली को पिघला कर उसे ठंडा कर दें। ठंडा होनेे पर इसमें बादाम का पेस्ट और अंडा मिला दें। अब मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
4. मिक्स करने के बाद इसमें शहद डालकर इसे दोबारा मिक्स करें। आपका पैक तैयार है।
कैसे करें इस्तेमाल
1. सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। उसके बाद इसे पैक को अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें।
2. 20 मिनट बाद चेहरे पर पानी के छींटे मारे। इससे मास्क ढीला पड़ जाएगा। फिर उंगलियों से इसे मसाज करके निकाल दें। सर्कुलर मोशन में ऐसा करें। आपको
ऐसा 2 मिनट तक करना होगा।
3. अब हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें। बाद में ठंडे पानी से धोएं। इससे चेहरे के छिद्र पूरी तरह से खुल जाएंगे।
4. क कॉटन बॉल लें और इसे गुलाब जल में डुबो लें। इससे चेहरे को क्लीन करें। गर्दन तक इसे ले जाएं।