प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द ही ‘बेबॉच’ नाम की हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसको प्रमोट करने के लिए वो हाल में भारत भी आईं थीं। लेकिन उससे पहले प्रियंका चोपड़ा के बारे में नई अपडेट सामने आई है। प्रियंका की कुछ फोटोज़ इंटरनेट पर लोगों के हाथ लग गई हैं।
ब्लैक बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा काफी हॉट नज़र आ रही हैं। कहा जा रहा है प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म बेवॉच के लिए यहां पहुंची थीं और फोटोशूट कराया। मेट गाला की बात हो या फिर फिल्म का प्रमोशन हो प्रियंका लगातार अपने हॉटनेस का कहर बरपाए जा रही हैं।
न फोटोज़ में प्रियंका चोपड़ा अकेले नहीं हैं, उनके साथ जानी-मानी सुपरमॉडल एड्रियाना लीमा भी दिख रही हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ ऐसे मस्ती करती नजर आ रही हैं, जैसे यह एक दूसरे की सबसे अच्ची दोस्त हों।
वैसे आपको बता दें कि आखिरी बार जब लोगों ने प्रियंका को ऐसे मिआमी के बीच पर बिकनी में देखा तो वो धर्मा प्रोडक्शन की ‘दोस्ताना’ फिल्म थी। जिसमें उन्होंने हजारो लड़कों के दिलों में आग लगा दी थी।