भारत के डिफेंस खर्चे में हुआ अमेरिका-चीन के मुकाबले भारी इजाफा

Society

रक्षा संबधी खर्च या मिलिट्री खर्च के मामले में भारत दुनिया में पांचवे स्थान पर है। साल 2016 में भारत के सैन्य खर्च में 8।5 फीसदी इजाफा देखने को मिला। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का कुल सैन्य खर्च 55.9 अरब डॉलर रहा। खास बात ये है कि साल 2016 में अमेरिका के सैन्य खर्च में 1.7 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

वहीं चीन के सैन्य खर्च में 5.4 फीसदी। इस लिहाज से अमेरिका और चीन के मुकाबले भारत के सैन्य खर्चे में भारी इजाफा हुआ है। अमेरिका का 2016 में सैन्य खर्च 611 अरब डॉलर रहा, यहां पिछले साल के मुकाबले 1.7 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली।

चीन के सैन्य खर्चे में पिछले साल के मुकाबले 5.4 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली और कुल खर्च 215 अरब डॉलर रहा। रूस ने अपने सैन्य खर्च में 5.9 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहां सैन्य खर्च 69.2 अरब डॉलर है।