म्यूजिक लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। गूगल ने अपनी गूगल प्ले म्यूजिक की सर्विस भारत में जारी कर दिया है। कंपनी इसके लिए सब्सक्रिप्शन भी शुरू कर दिया है। गूगल प्ले म्यूजिक को सभी एंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में यूजर्स साइनअप करके इन तीनों प्लेटफार्म पर फ्री टेस्ट कर सकते हैं।
89 रुपए में 4 करोड़ से ज्यादा गाने
गूगल ने प्ले म्यूजिक की शुरुआती पेशकश के तौर पर यजर्स को काफी फायदे वाला आॅफर दिया है। इसके तहत पहले 45 दिनों में साइन अप करने वाले यूजर्स को मात्र 89 रुपए में इसकी सर्विस दी जा रही है। आपको बता दें कि गूगल प्ले म्यूजिक पर 4 करोड़ से ज्यादा बॉलीवुड और इंटरनेशनल गाने मौजूद हैं जिनका आपको लाभ मिलेगा।
कई भाषाओं में मौजूद
गूगल प्ले म्यूजिक के लीड प्रोडक्ट प्रबंधक एलियास रोमन ने कहा है कि गूगल प्ले म्यूजिक के सब्सक्रिप्शन के साथ भारतीय यूजर्स कई भाषाओं की अपने पसंदीदा संगीत को सुन सकेंगे। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल समेत सारी कई अन्य भाषाएं शामिल हैं।