यदि आपकी गर्लफ्रेंड हो गई नाराज तो ऐसे मनाये…

Lifestyle

हर छोटे बड़े रिश्तो में नोकझोक होती रहती है और कुछ न कुछ परेशानियां होती रहती है। रुठना मनाना तो एक आम बात हैं। फिर रिश्ता चाहे माता-बेटी का हो या फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हो। कहा जाता है कि जिनके बीच जितनी ज्यादा लड़ाई होती हैं। उनके बीच प्यार उतना ही बढता हैं।

कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारा छोटा सा मजाक हमारे जी का जंजाल बन जाता हैं। ऐसा ही कुछ आपके साथ होता होगा। आपकी गर्लफ्रेंड को आपकी कौन सी बात बुरी लग जाए नहीं पता होता हैं। जिसके कारण वह नाराज हो जाती हैं। जिसे मनाने के लिए आप हर प्रयास करते हैं। लेकिन आप तब भी असफल होते है। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके मनाने के चक्कर में वह और ही नाराज हो जाती हैं। जिसके बारें में आपको उसके नाराज होने के बाद पता चलता हैं।

Image result for गर्लफ्रेंड हो गई नाराज

अगर आप भी चाहते है कि आपकी गर्लफ्रेंड से बिगड़ने के बजाय और मजबूत रिश्ता बन जाएं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहें है। जिसका इस्तेमाल कर आप असानी से अपनी गर्लफ्रेंड को मना सकते हैं। जानिए इन टिप्स के बारें में।

आप लोगों का जिस बात पर बहस-झगड़ा हुआ है। उस बात पर शांत होकर दुबारा बात करें। दोनों लोग अपनी-अपनी बात रखें। जो कि दोनों का हक भी है। इसके बाद अगर आपको सभी बातें सुनने के बाद लगें कि आपकी गलती है तो तुरंत सॉरी बोल दें। जिससे कि आपके रिश्तें में खटास न पड़े।
कहा जाता है कि अगर कोई इंसान गुस्सा है और उसे हंसा दो, तो उसका गुस्सा काफूर हो जाता है। ऐसा ही अपनी पार्टनर के साथ करें। उससे बातों-बातों पर ऐसी बातें बोल दें। जिससे कि वह खिल-खिला कर हंस दें।

Image result for गर्लफ्रेंड हो गई नाराज

अगर आपकी पार्टनर आपसे नाराज है, तो सबसे असरदार उसे मनाने के लिए उसके हाथ को पकड़कर कहें कि उससे गलती हुई है। वह उसे पूरी ईमानदारी से चाहता है और हमेशा ऐसे ही प्यार करता रहेगा। जरुर उसकी नराजगी दूर हो जाएगी।
कभी भी अपने पार्टनर से ऐसी बातें न कहें जिससे वह गुस्सा हो जाती हो। साथ ही उसे कोई सरप्राइज दें। इससे वह जरुर अच्छा लगेगा। और वह पुरानी बातें भूल जाएगी।

Image result for गर्लफ्रेंड हो गई नाराज
कभी भी अगर किसी बात को लेकर बात हो रही है तो कभी भी बहस न करें। शांत होकर स्थिति को जानें फिर समझें कि आखिर इसका कैसे निष्कर्ष निकाला जाएं। साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड को इस बात का भरोसा कराएं कि उससे जो गलती हुई हैं। उस उस बात पर पछतावा है और वह अपनी गलती मान रहा हैं।