एक स्वस्थ व्यक्ति की निशानी होती है कि उसे तय समय पर ही भूख लगती है। लेकिन कई लोगों के साथ ऐसा नहीं होता बल्कि वो बार-बार भूख लगने के शिकार होते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो सावधान। इसके पीछे कारण कोई गंभीर बीमारियों के लक्षण हो सकती हैं वैज्ञानिकों ने इस इसे हाइपरफेजिया का नाम दिया है। आइए जानते हैं, बार-बार भूख लगने के क्या कारण हो सकते हैं।
– मेंटल हेल्थ डिसॉर्डर जैसे कि बायपोलर डिसॉर्डर और दिमाग में कुछ केमिकल में असंतुलन के कारण खाना खाने की इच्छा बढ़ जाती हैं बायपोलर डिसॉर्डर में मूड स्विंग्स और एनर्जी लेवल से जुड़ी समस्याएं आती हैं।
– कई लोगों को तनाव में बहुत अधिक भूख लगती है। जब मस्तिष्क पर दबाव पड़ता है तो कॉर्टिकोट्रोपिन-रिलीज हार्मोन और अड्रेनालाइन का निर्माण होता है जो भूख बढ़ा देता है।
– अगर पेट में कीड़े हो तो भी आपको भूख अधिक लगती हैं ये कीड़े शरीर के अंदर लंबे समय तक रह सकते हैं जिसका हमें पता तक नहीं चल पाता। ये अपने अंदर से जरूरी पोषक तत्व ले लेते हैं और आपका फैट बढऩे लगता है। जिस वजह से अधिक भूख लगती है।