कब्ज यानी मल का खुलकर विसर्जन न होना पेट की कई समस्याओं को पैदा कर सकता है। कब्ज से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों पर अमल करें…
शहद: कब्ज दूर करने के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने के पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर नियमित रूप से पीने से कब्ज दूर हो जाता है।
मुनक्का: मुनक्का में कब्ज को दूर करने के तत्व मौजूद होते हैं। 6 से 7 मुनक्का रात को सोने से पहले खाने से कब्ज समाप्त हो जाता है।
त्रिफला चूर्ण: कब्ज दूर करने के लिए त्रिफला चूर्ण बहुत ही अच्छा घरेलू उपचार है। 20 ग्राम त्रिफला चूर्ण को रात को एक लीटर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठने के बाद त्रिफला को छानकर उस पानी को पी लें। इससे कुछ ही दिनों में कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
इसबगोल: इसबगोल की भूसी कब्ज दूर करने की रामबाण दवा है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या जड़ से दूर हो जाती है।
