यहाँ सब्जियों से भी सस्ता मिलता है काजू

Society

झारखंड के जामताड़ा के नाला में 49 एकड़ में काजू का बगान है। यह बागान ब्लॉक मुख्यालय से 4 किमी की दूरी पर है। डाड़र केवलजोरिया से भंडारकोल तक करीब 5 किलोमीटर में फैला है। बागान में प्रतिवर्ष हजारों क्विंटल काजू फलता है, लेकिन देखरेख के अभाव में स्थानीय लोगों और राहगीरों का निवाला बन जाता है।

आस-पास की महिलाएं और बच्चे कच्चे काजू फल को तोड़कर आलू-प्याज से भी सस्ता 10 से 20 रुपये किलो की दर से बेच लेते हैं। पूर्व उपायुक्त कृपानंद झा ने नाला को काजू का नगर बनाने का सपना देखा था। उनकी पहल पर निमाई चन्द्र घोष एण्ड कंपनी को मात्र तीन लाख भुगतान पर तीन वर्षों के लिए बागान की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया।

उसके बाद से काजू बागान की हालत जस की तस बनी हुई है। काजू की बागवानी में जुटे लोगों ने कई बार राज्य सरकार से फसल की सुरक्षा की गुहार लगाई, पर खास ध्यान नहीं दिया गया।