ऑटिज्म न्यूरोलाजिकल डिसआर्डर है जो बातचीत और दूसरे लोगों से व्यवहार करने की क्षमता को सीमित कर देता है। इस रोग के लक्षण बचपन से ही दिखने लगते हैं।
अभी कुछ समय पहले ही ऑटिज्म का जल्दी पता लगाने के लिए नया स्मार्टफोन एप विकसित किया गया है। इसकी मदद से महज एक मिनट में आंखों की गतिविधियों को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि बच्चे में ऑटिज्म का कोई संकेत है या नहीं। शुरुआत में ही पता लगने पर ऑटिज्म का प्रभावी तरीके से इलाज किया जा सकता है।
ऑटिज्म न्यूरोलाजिकल डिसआर्डर है जो बातचीत और दूसरे लोगों से व्यवहार करने की क्षमता को सीमित कर देता है। इस रोग के लक्षण बचपन से ही दिखने लगते हैं। अमेरिका की प्रोफेसर मिशेल हर्टली-मैकएड्रंयू ने कहा, ‘शिशु के जन्म के साथ ही मस्तिष्क का विकास शुरू हो जाता है। ऑटिज्म का जल्दी पता लगना बेहतर है। इससे हम परिवार को बताकर उपचार शुरू कर सकते हैं। इससे बेहतर परिणाम मिल सकता है। यह नया एप बच्चे की आंख कीगतिविधियों का पता लगाता है। यह ऑटिज्म का 93.96 फीसद सटीक पता लगा सकता है।’