रणधीर कपूर हॉस्पिटल में एडमिट

Entertainment

फिल्म अभिनेता, निर्माता-निर्देशक रणधीर कपूर को घबराहट महसूस होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे ठीक महसूस नहीं कर रहे थे और उन्होंने तुरंत अस्पताल जाना ठीक समझा।

Related image

रणधीर की मां कृष्णाराज पहले से ही उसी अस्पताल में भर्ती हैं जहां पर रणधीर कपूर भी भर्ती हैं। कुछ दिन पहले ही कृष्णाराज कपूर को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं के चलते अस्पताल ले जाया गया है।

मां और बेटे के कमरे एक-दूसरे से लगे हुए हैं। दोनों का इलाज डॉक्टर फारुख उडवाडिया कर रहे हैं। फिलहाल दोनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।