राजधानी में मौसम हुआ सुहाना, ओडिशा में आसमान से बरस रही आग

Society
गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के लोगों को मौसम से थोड़ी राहत मिली है। धूप निकलने के बावजूद हवाओं के चलने के कारण गर्मी का असर कुछ कम हुआ है। इस वजह से प्रमख शहरों के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की कमी दर्ज की गयी है। वहीं रात के अधिकतम तापमान में भी कमी होने के कारण लोगों को राहत महसूस हो रही है।
राष्ट्रीय राजधानी में दिन में मौसम सुहाना रहा और हवा चलती रही, जिस वजह से तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम था। हालाँकि ओडिशा में हवाओं के साथ गरज और बिजली कड़कने के कारण और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में मामूली गिरावट हुई, वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से में लू चलना बरकरार है।
क्षेत्र के कम से कम नौ स्थानों पर पारा 40 डिग्री से अधिक है, जबकि मलकानगिरी राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा जहां का अधिकतम तापमान 42।2 डिग्री रहा।