महिलाओं के खिलाफ देश भर में बढ़ती हिंसा और छेड़खानी के लिए बॉलीवुड और रीजनल फिल्में जिम्मेदार हैं। ये कहना है केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का। उन्होंने कहा कि ज्यादातर फिल्मों में रोमांस की शुरुआत छेड़खानी के साथ होती है।
जहां एक शख्स और उसके दोस्त महिला को घेरते हैं, कमेंट करते हैं, उसे नीचा दिखाता हैं, गलत ढंग से छूते हैं और धीरे-धीरे महिला उस शख्स से प्यार करने लग जाती है।
केंद्रीय मंत्री का कहना है कि फिल्मों में दिखाए जाने इस तरह के दृश्यों की वजह से पुरुषों को प्रोतसाहन मिलता है। गोवा फेस्ट 2017 में बोलते हुए मेनका गांधी ने एडवरटाइजिंग और फिल्म जगत से महिलाओं को अच्छे ढंग से पोट्रे करने की गुजारिश की।