विनोद खन्ना अस्पताल में भर्ती

Entertainment

विनोद खन्ना के शरीर में पानी की कमी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें शुक्रवार की रात को गिरगांव में स्थित HN रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया। विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि डॉक्टर उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे देंगे।उन्होंने कहा, डैड को गंभीर निर्जलीकरण के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति तेजी से नियंत्रण में लाई गई।

Image result for vinod khanna

वह अब काफी बेहतर हैं और डॉक्टर उन्हें जल्द छुट्टी देने पर विचार कर रहे हैं। राहुल खन्ना ने कहा, हमारा परिवार अस्पताल में की गई उनकी असाधारण देखभाल के लिए बेहद आभारी है और उनके लिए मिल रही शुभकामनाओं से हम अभिभूत हैं। ‘अस्पताल सूत्रों ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि अभिनेता के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हो रहा है और वह अब काफी बेहतर हैं।

विनोद इस वक्‍त राजनीति के साथ फिल्‍मों में भी सक्रिय हैं। उनकी नई फिल्‍म ‘एक थी रानी ऐसी भी’ है। इस नई फिल्‍म में उन्‍होंने ग्‍वालियर के राजा की भूमिका निभाई है। उनके साथ इस फिल्‍म में हेमा मालिनी भी हैं जिन्‍होंने इस फिल्‍म में ग्‍वालियर की रानी विजया राजे सिंधिया का किरदार निभाया है। इस‍के पहले दो साल पहले रोहित शेट्टी की फिल्‍म ‘दिलवाले’ में भी विनोद ने रोल किया था। उस फिल्‍म में शाहरुख और काजोल मुख्‍य भूमिका में थे।