संजय को नहीं पसंद दीपिका की यह बात

Entertainment

दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली आपस में वैसे तो काफी अच्छी इक्वेशन शेयर करते हैं लेकिन दीपिका के बालों ने संजय की परेशानी और बढ़ा दी है। सुनने में आया है भंसाली साहब दीपिका के बालों के रंग से परेशान हैं। उन्हें कुछ खटक रहा है जो वो दीपिका से शेयर भी नहीं कर पा रहे हैं।

दरअसल संजय का कहना है कि वो एक राजपूत रानी को रंगे बालों में नहीं दिखा सकते। दीपिका को अपने बालों को वापस काला करना होगा। जबतक दीपिका अपने बालों का रंग वापस काला नहीं करेगी संजय अपनी फिल्म पद्मावती की शूटिंग आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ दीपिका अभी फिलहाल ऐसा करने के मूड में नहीं हैं। दीपिका को लोरियल का ब्रैंड अंबेसबर बनाया गया है और लाजिमी है कि इसके प्रमोशन के लिए उन्हें पैसे भी मिले होंगे। इसलिए दीपिका कुछ वक्त तक अपने बालों के कलर के साथ एक्सपेरिमेंट करेंगी।

और तो और दीपिका का ये हेयर कलर उनके कांस फेस्टिवल की लुक का हिस्सा होगा। लगता है की संजय को कुछ समय तक इंतजार करना होगा।