संसद परिसर में सुरक्षा बलों ने अचानक तान दी बंदूकें, मचा हड़कंप

Society

संसद परिसर में गुरुवार की दोपहर अचानक सुरक्षा बलों की बंदूकें तन गईं। सायरन बजने लगे। जवानों ने अपनी पोजीशन ले ली। इससे परिसर में मौजूद सांसद भी घबरा गए। दरअसल, संसद परिसर में यह हड़कंप उस समय मचा जब एक अलार्म बज गया। यह अलार्म गेट से अचानक एक अज्ञात वाहन के टकरा जाने से बजा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज संसद के गेट से अचानक एक अज्ञात वाहन टकरा गया। इससे बाद सुरक्षा अलार्म बज उठा। सुरक्षा बल तैनात हो गए। लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने लगे। थोड़ी देर बाद स्पष्ट हुआ कि यह एक मामूली दुर्घटना है। उसके बाद परिसर का माहौल सामान्य हो गया। पुलिस इस बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर रही है।

गौरतलब है कि संसद में 2001 में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में आतंकियों ने कार में सवार होकर हथियारों समेत संसद में घुस आए थे और धुंआधार फायरिंग दे दी थी। संसद की सुरक्षा में तैनात जवानों ने आतंकियों को ढ़ेर कर दिया था और वो सदन में नहीं घुस पाए थे। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए थे। इस हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीख ली और संसद की अभेद्य सुरक्षा बना दी गई है।