सामने आया लालच का घिनौना चेहरा, पति, देवर और जेठ ने किया महिला से गैंगरेप

Archival

मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला के साथ ससुराल के लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बुरी तरह मारापीटा गया। इतना ही नहीं पीड़ित महिला को जान से मारने की कोशिश भी की गई। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर की रहने वाली पीड़ित महिला की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर पीड़ित महिला पर जुल्म करते आ रहे हैं।

ससुराल वाले दहेज में पीड़ित महिला से एक कार और 2 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे न मिलने पर ससुराल वाले उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार करने लगे। महिला के आरोपों के मुताबिक, एक दिन उसने अपने पति के मोबाइल में दूसरी महिला के साथ अपने पति की अश्लील क्लिप देख ली। उसने इस बारे में पूछा तो पूरा ससुराल पक्ष इसे जान से मार देने पर उतारू हो गया। उसके पति, देवर और जेठ ने मिलकर उसे बहुत मारा। इतना ही नहीं इसके साथ गैंगरेप किया। फांसी पर लटकाकर इसकी जान लेने की कोशिश की गई।

जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो महिला को आग के हवाले कर दिया। गनीमत ये रही कि कुछ पड़ोसियों ने महिला को बचा लिया। 100 नंबर पर फोन किया और पुलिस ने महिला को छुड़ा लिया। पति ने मौखिक तौर पर 3 बार तलाक कहकर महिला को तलाक दे चुका है। पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।