कपिल और सुनील के बीच हुए झगड़े के बाद कपिल के शो से दूरी बना चुके सुनील ग्रोवर एक बार फिर इस शो पर नजर आने वाले हैं। सुनील ग्रोवर ने अपने एक ट्वीट से साफ कर दिया है कि वह जल्द ही इस शो का हिस्सा बनेंगे, लेकिन ऐसा वह पैसे के लिए नहीं कर रहे हैं। दरअसल खबरें थी कि सुनील ग्रोवर ने इस शो में वापिस आने के लिए अपनी फीस दोगनी करने की शर्त रख दी है।
सुनील ने ट्वीट कर साफ किया है कि उनके लिए लोगों का मनोरंजन करना ज्यादा जरूरी है और इस शो में उनकी वापसी की इकलौती वजह पैसा नहीं है। बुधवार को दोपहर में सुनील ने ट्वीट किया, मेरी नीयत सम्मान के साथ लोगों का मनोरंजन करने की है। मेरे लिए, पैसा किसी भी काम को करने का या न करने का प्रमुख कारण नहीं हो सकता है। ‘बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील एक बार फिर कपिल शर्मा शो में वापसी कर सकते हैं। लेकिन फ्लाइट में अपने साथ हुए बर्ताव का बदला वह अपनी फीस बढ़ा कर ले रहे हैं।
सुनील ग्रोवर ने शो पर वापसी के लिए अपनी फीस दुगनी कर दी है। सुनील इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी सुनील कपिल शर्मा का शो छोड़ चुके हैं। उस समय भी सुनील ग्रोवर ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की थी, जिसे चैनल ने नहीं माना था और सुनील ग्रोवर ने कपिल का शो छोड़कर अपना खुद का एक शो शुरू किया था। हालांकि सुनील का यह शो काफी फ्लॉप रहा और कुछ महीनों बाद सुनील ग्रोवर फिर से कपिल के शो में नजर आए थे।