बॉलीवुड फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया। ट्रेलर काफी दमदार है और फिल्म के इस ट्रेलर में एक लड़के का सिद्दत वाला प्यार नजर आ रहा है। यह लड़का है माधव। माधव के किरदार में है अर्जुन कपूर। माधव को प्यार हो जाता है रिया से, रिया के किरदार में है श्रद्धा कपूर। अब रिया भी माधव को पसंद करने लगती है, लेकिन वो अपने आप को माधव की हाफ गर्लफ्रेंड बताती है।
जो कि दोस्त से ज्यादा है लेकिन गर्लफ्रेंड से कम है। ऐसे में कुछ ऐसा घटता है कि माधव रिया को खो देता है। फिर वो लगता है रिया की तलाश है। इस ट्रेलर में जहाँ अर्जुन का इंटेंस लुक नजर आ रहा है वही रिया बनी श्रद्धा का बोल्ड और क्यूट अंदाज दिखाई दे रहा है।
जहाँ इस ट्रेलर में बैग्राउंड में आपको अरिजीत सिंह का गाना बजता हुआ नजर आएगा जो कि फिल्म की में रेसेपी में से एक है। आपको बता दे कि फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। वही फिल्म चेतन भगत के उपन्यास हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित है। फिल्म के साथ में चेतन सह निर्माता के तौर पर जुड़े है।