हाफ बॉयफ्रेंड का बिहार से खास है रिश्ता

Entertainment

एक्टर अर्जुन कपूर जो के आजकल अपनी आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के चलते नजर आने वाले है। इस फिल्म में हमे अर्जुन कपूर के साथ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आने वाली है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर जो के एक बिहारी लड़के के रूप में हमे नजर आएँगे जिसके लिए अर्जुन आजकल काफी दौड़भाग कर रहे है।

इस फिल्म का पूर्व में पोस्टर भी रिलीज हो गया है जिसको काफी पसंद भी किया गया था। अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में एक बिहारी लड़के का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए अर्जुन ने बिहार में खासा समय भी बिताया, ताकि वह अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझ सकें।

सुनने में आया है कि अर्जुन अपनी इस फिल्म के लिए बिहार का भी दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों के बोलने-चालने का ढंग और व्यवहार को सीखने व समझने की कोशिश की। ताकि बिहारी बाबु बनने के लिए वह पूरी तरह से तैयारी कर सके।