बिहार में 50 लाख महिलाओं के खाते में दिए डाले जाएंगे 10 हजार रूपए

Highlights बिहार की महिलाओं के खाते में 10-10 हजार डालेगी नितीश सरकार। राशि केवल आधार से जुड़े बैंक खातों में, 1 करोड़ खातों का सत्यापन पूरा। 1.06 करोड़ ग्रामीण और 5 लाख शहरी महिलाओं ने योजना के लिए किया आवेदन।

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पूर्व सीएम महिला रोजगार योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। राज्य की 50 लाख महिलाओं के बैंक खातों में एक साथ 10-10 हजार रुपये की राशि भी भेजी जाने वाली है। इसकी शुरुआत नवरात्र के प्रथम दिन 22 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले है। पहली किश्त के रूप में कुल 5000 करोड़ रुपये का सीधा हस्तांतरण किया कर दिया जाएगा, जबकि शेष लाभार्थियों को राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाने वाली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बीते शुक्रवार यानी 19 सितंबर 2025 को बताया कि अब तक इस योजना के अंतर्गत जीविका से जुड़ी कुल 1 करोड़ 11 लाख महिलाओं के आवेदन मिले है। इनमें 1.06 करोड़ ग्रामीण और 5 लाख शहरी इलाकों की महिलाएं शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है।

आधार से लिंक खाते में जाएगी राशि : 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विभाग ने स्पष्ट किया है कि राशि केवल आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजी जाने वाली है। तकरीबन एक करोड़ महिलाओं के बैंक खातों का आधार से मिलान कर दिया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का जीविका समूह से जुड़ा होना जरुरी है। पहले चरण में इन्हीं महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की गई है।

पहली किश्त अनुदान, आगे मिलेगी 2 लाख तक की सहायता :  

योजना के अंतर्गत महिलाओं को 10 हजार रुपये की पहली किश्त अनुदान स्वरूप दी जाने वाली है, ताकि वे अपनी पसंद का रोजगार शुरू कर पाएं। इसके पश्चात उनकी तैयारी एवं कामकाज के आकलन के आधार पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाने वाली है।

राज्यभर में होंगे आयोजन :

22 सितंबर को इस योजना की शुरुआत को लेकर गांव, प्रखंड और जिला स्तर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे एक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी भी की जा रही है। राज्य मुख्यालय से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाने वाला है, जिसे ग्रामीण महिलाएं देख पाएंगी।

जिला स्तर : सभी जिला मुख्यालयों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम होने वाले है, जहां 1000 महिलाएं शामिल हो सकती है। प्रखंड स्तर : 534 प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन होगा, जिसमें 500 महिलाएं भाग लेंगी। ग्राम स्तर : जीविका के 70 हजार ग्राम संगठन स्तर पर कार्यक्रम होंगे, जहां प्रत्येक स्थल पर 100 महिलाएं मौजूद रहेंगी। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Related News