बिहार चुनाव की तारीख का हुआ एलान, दो चरणों में होंगे मतदान

Highlights बिहार में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव। 6 नवंबर (पहला चरण) और 11 नवंबर 2025 (दूसरा चरण), 14 नवंबर को होगी वोटों की गिनती। बिहार चुनाव से पहले EC ने किए बड़े परिवर्तन।

पटना : बिहार में चुनाव से पूर्व इलेक्शन कमीशन ने कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए है। CEC ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एक मतदान केंद्र में 1,200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि बिहार में कुल 90 हजार बूथ होंगे। इस बार किसी भी बूथ पर 1,200 से ज्यादा मतदाताओं का नाम नहीं होगा। आम तौर पर 1,500 या उससे ज्यादा मतदाता होने पर लंबी लाइन और भीड़ हो जाती थी।  

22 वर्ष बाद हुआ मतदाता सूची का शुद्धिकरण  :

बिहार दौरे के पश्चात पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीते रविवार यानि 5 अक्टूबर 2025 को इस बारें में कहा है कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण से 22 वर्ष के पश्चात मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया है । उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कई नई पहल भी जारी कर दी है, जिन्हें आने वाले समय में पूरे देश में दोहराया जाने वाला है।

बिहार में होंगे दो चरणों में चुनाव : 

बिहार विधानसभा के चुनाव दो चरण में मतदान होने वाले है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर 2025  यानि गुरूवार एवं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर 2025 यानि कि मंगलवार को होगी। वहीं मतों की गिनती 14 नवंबर 2025 को होने वाली है।

'एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं हर 100 मीटर पर होगा बूथ' :

मुख्य चुनाव आयुक्त ने ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि EVM पर सभी उम्मीदारों की रंगीन तस्वीरें लगी होंगी एवं उनके नाम बड़े अक्षरों में लिखे जाने वाले है। एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। वहीं मतदान केंद्र के 100 मीटर दूरी पर उम्मीदवारों के बूथ बनाए जाएंगे।"

जिनका बदला गया पता उन्हें नए वोटर कार्ड देगा EC :

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त ने ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि सच्चाई ये ये है कि लोगों ने सोशल मीडिया SIR को बहुत कुछ बोला है। लेकिन सच ये है कि पॉलिटिकल पार्टीज ने SIR की अपील की है। जिन मतदाताओं के पते में परिवर्तन हुआ है उन्हें चुनाव आयोग नया वोटर कार्ड प्रदान करेगा।"

वर्ष 2020 में तीन चरणों में हुए थे मतदान : 

खबरों का कहना है कि वर्ष 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव 3 चरणों में आयोजित किए गए थे। प्रथम चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट एवं तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान पूर्ण किया गया था। वहीं मतों की गणना 10 नवंबर को की गई थी।

किस पार्टी के हाथ आई थी कितनी सीट? :

बीते विधानसभा चुनाव के बारें में बात की जाए तो वर्ष 2020 में RJD सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी, उसे 75 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 74 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी। इसके पश्चात नीतीश कुमार की JDU को 43 सीटें हासिल हुई थी। कांग्रेस को 19, CPIML  को 12, ओवैसी की पार्टी AIMIM को 5, जीतन राम मांझी को 4, मुकेश सहनी की VIP को 4, CPI को 2, CPIM को 2, मायावती की पार्टी BSP को 1, LJP को 1 एवं निर्दलीय पर एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। 

Related News