बिहार में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कट गया नंद किशोर यादव का टिकट

Highlights भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची। पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, सीवान से मंगल पांडेय, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू प्रत्याशी। टिकट कटने के बाद सामने आई नंद किशोर की प्रतिक्रिया, पार्टी के निर्णय का समर्थन किया।

पटना : भाजपा की तरफ से मंगलवार यानी आज 14 अक्टूबर, 2025 को बिहार चुनावों के लिए पहली लिस्ट सूची जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक नंद किशोर यादव का टिकट भी कट चुका है। पटना साहिब से अब रत्नेश कुशवाहा को अवसर प्रदान किया गया है। इस सूची में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके है। NDA में सीट बंटवारे के पश्चात भारतीय जनता पार्टी को 101 सीट मिल चुकी है। अन्य सीटों पर दूसरी सूची में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो चुकी है।

औराई से कट गया रामसूरत राय का टिकट :

प्राप्त जानकारी के अनुसार नंद किशोर यादव के अलावा मंत्री मोतीलाल प्रसाद का रीगा से टिकट काट दिया गया है। औराई से रामसूरत राय का टिकट कटा है। MLC एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सीवान से प्रत्याशी बना दिया गया है। JDU के पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू की भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी हो चुकी है। उन्हें सीतामढ़ी से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बना दिया गया है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने खजौली से अरुण प्रसाद को प्रत्याशी बनाने का निर्णय किया है। उपेंद्र कुशवाहा के खाते में इस सीट के जाने की चर्चा भी की थी। 

सीट और प्रत्याशियों के नाम :

बेतिया - रेणु देवी रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव मधुबन- राणा रणधीर सिंह मोतिहारी- प्रमोद कुमार ढाका- पवन जायसवाल रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद बथनाहा- अनिल कुमार राम परिहार- गायत्री देवी सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा खजौली- अरुण शंकर प्रसाद बिस्फी- हरिभूणष ठाकुर बचौल राजनगर- सुजीत पासवान झंझारपुर- नीतीश मिश्रा छातापुर- नीरज कुमार सिंह  नरपतगंज- देवंती यादव फारबिसगंज- विद्या सागर केसरी सिकटी- विजय कुमार मंडल किशनगंज- स्वीटी सिंह बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि पूर्णिया- विजय कुमार खेमका कटिहार- तारकिशोर प्रसाद प्राणपुर- निशा सिंह कोढ़ा- कविता देवी सहरसा- आलोक रंजन झा गौरा-बौराम- सुजीत कुमार सिंह दरभंगा- संजय सरावगी केवटी- मुरारी मोहन झा जाले- जीवेश कुमार मिश्रा औराई- रमा निषाद कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता बरुराज- अरुण कुमार सिंह साहिबगंज- राजू कुमार सिंह बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी सीवान- मंगल पांडेय दरौंदा- कर्णजीत सिंह गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह तरैया- जनक सिंह अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू हाजीपुर- अवधेश सिंह लालगंज- संजय कुमार सिंह पातेपुर- लखेंद्र कुमार रोशन मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता तेघरा- रजनीश कुमार बेगूसराय- कुंदन कुमार भागलपुर- रोहित पांडेय बांका- राम नारायण मंडल कटोरिया- पूरण लाल टुड्डू तारापुर- सम्राट चौधरी मुंगेर- कुमार प्रणय लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा बिहारशरीफ- सुनील कुमार दीघा- संजीव चौरसिया बांकीपुर- नितिन नबीन कुम्हरार- संजय गुप्ता पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा दानापुर- रामकृपाल यादव बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह आरा- संजय सिंह टाइगर तरारी- विशाल प्रशांत अरवल- मनोज शर्मा औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह गुरुआ- उपेंद्र दांगी गया शहर- प्रेम कुमार वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह हिसुआ- अनिल सिंह वारिसलीगंज- अरुणा देवी जमुई- श्रेयसी सिंह

टिकट कटने पर नंद किशोर यादव की प्रतिक्रिया :

पटना साहिब से नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ये भी कहा है कि "मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। बीजेपी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे पार्टी से किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत है अभिनंदन है। पटना साहिब विधानसभा के लोगों ने मुझे निरंतर 7 बार विजयी बनाया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे दिया उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। सबका आभार।"

Related News