भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वाही चुने गए दिल्ली के नए मेयर

Highlights वर्तमान में प्रवेश वाही, वार्ड नंबर 53 (रोहिणी-ईस्ट) से पार्षद है। भाजपा की डॉ. मोनिका पंत भी निर्विरोध दिल्ली की नई डिप्टी मेयर चुन ली गई है। डॉ. मोनिका फिलहाल वार्ड नंबर 206 (आनंद विहार) से पार्षद है।

दिल्ली में आज हुए मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल कर ली है। BJP के उम्मीदवार प्रवेश वाही जोशी दिल्ली नगर निगम (MCD) के नए मेयर चुन लिए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार हाजी जरफ को पराजित कर दिया। इस चुनाव में कुल 165 वोट पड़े, जिसमें BJP वाही को 156 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के जरफ को 9 वोट मिले। वर्तमान में प्रवेश वाही, वार्ड नंबर 53 (रोहिणी-ईस्ट) से पार्षद हैं। इससे पूर्व भी वो 2 बार पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं। उनके अलावा BJP की डॉ. मोनिका पंत भी निर्विरोध दिल्ली की नई डिप्टी मेयर चुन ली गईं हैं। डॉ. मोनिका फिलहाल वार्ड नंबर 206 (आनंद विहार) से पार्षद हैं।

एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली के नवनिर्वाचित मेयर प्रवेश वाही ने कहा, “सबसे पहले, मैं केंद्रीय नेतृत्व का, प्रदेश नेतृत्व का, हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री जी का और सभी नेताओं का आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होंने मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को इतना महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है। मैं अपनी पार्टी और संगठन को यह आश्वासन देना चाहता हूं कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा और साथ ही उनके सिद्धांतों और नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा।”

BJP दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जब भी BJP ने नगर निगम में सरकार बनाई है, हमने नगर निगम को मज़बूत करने के लिए बहुत ही पारदर्शी तरीके से काम किया है। आम आदमी पार्टी के समय में, हमेशा वित्तीय संकट रहता था, अब ऐसा नहीं है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नगर निगम पारदर्शी तरीके से काम करे, लोगों को सुविधाएं मिलें और भ्रष्टाचार की जो भी शिकायतें आएं, उनसे सख्ती से निपटा जाए।"

Related News