मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। 227 वार्ड्स के लिए होने वाले इस चुनाव के लिए इस बार मुकाबला सिर्फ रैलियों, पोस्टर्स, बैनर्स और होर्डिंग्स तक ही सीमित नहीं है। इस बार सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी दिलचस्प टक्कर देखने को मिल रही है। इस टक्कर में भाजपा अन्य पार्टियों से आगे दिखाई दे रही है। वो नए तरीकों और सोशल मीडिया का खुलकर उपयोग कर रही है। खासकर उनका मार्वल स्टाइल कैंपेन तो युवाओं में काफी चर्चा में है।
भाजपा ने अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने छोटे वीडियो जारी किए है, जिसमें मशहूर सुपरहीरो आयरनमैन मुंबई के विकास और स्थानीय मुद्दों के बारें में बात करते हुए दिखाई देता हैं। मनोरंजन और राजनीति को मिलाकर बनाए गए ये वीडियो 18 से 25 साल के युवाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स को काफी पसंद आ रहे है। अन्य दलों ने भी इस ट्रेंड को अपनाने की कोशिश की है, मगर भाजपा का कंटेंट ज़्यादा बेहतर और असरदार दिखाई देता है। माना जा रहा है कि भाजपा की डिजिटल टीम सोशल मीडिया कैंपेनिंग को अच्छी तरह से समझ चुकी है।
आज के दौर में लोगों का अटेंशन सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा ने लंबे भाषणों की जगह इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और छोटे यूट्यूब वीडियो पर ध्यान दिया है। इससे कम वक़्त में अधिक लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंच सकता है और पहुंचता भी है। वहीं अन्य दलों के पारंपरिक या पुराने तरीके इस तेज़ और आधुनिक ज़माने में असर खोते दिखाई दे रहे हैं। अब BMC चुनाव सिर्फ अच्छी सड़कों और कुशल प्रशासन तक ही सीमित नहीं रह गया है। यह इस बात की लड़ाई बन गई है कि मुंबई किस सोच और किस दिशा में आगे बढ़ेगी। इस पर भाजपा का कहना है कि मुंबई को तेज़ विकास और नई सोच की ज़रूरत है, न कि पुराने दावों या उपलब्धियों पर निर्भर रहने की है।