राहुल और RJD पर चिराग पासवान ने साधा निशाना, कहा- वे हमारी सेना को जात-पात धर्म और मजहब...

Highlights चिराग पासवान ने RJD पर लगाए 90 के दशक जैसे जंगलराज की मानसिकता अपनाने के आरोप। राहुल गांधी के सेना पर दिए गए बयान पर चिराग ने साधा निशाना। सेना को किसी भी सूरत में राजनीति या जाति से जोड़ना अच्छा नहीं: चिराग पासवान।

पटना : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने RJD पर पर निशाना साध दिया है। पटना में बुधवार यानि आज 05 नवंबर, 2025 को पत्रकारों के साथ वार्तालाप में चिराग पासवान ने बताया है कि हुड़दंग मचाना, गोली-बारूद, इस तरह की चीजों का उपयोग करना RJD के कल्चर में हमेशा से था। ये वही 90 के दौर के हैं जिस जंगलराज की बात हम लोग करते हैं। 

RJD पर निशाना साधते हुए मंत्री चिराग पासवान ने आगे कहा है कि, "इनकी सभाओं में देखिए कि किस तरह से हुड़दंग मचता है। सभाओं में किस तरह से अराजकता का माहौल बढ़ रहा है। ये अपने आप में दर्शाता है कि इनकी सोच और कार्यशैली 90 के दशक वाली ही है। ये लोग ऐसे-ऐसे गाने को प्रोमोट कर रहे हैं… अभी तो सत्ता से पूर्ण रूप से दूर है। यदि ये लोग गलती से आ गए तो बिहार में आतंक मचाने लग जाएंगे।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चिराग ने साधा निशाना : 

दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान पर उन्हें निशाने पर ले लिया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस बारें में कहा है कि, "अगर देश के नेता प्रतिपक्ष की खुद की सोच ऐसी है… वे हमारी सेना को जात-पात धर्म और मजहब में बांट कर देखने का कार्य कर रहे हैं तो इससे अधिक लोकतंत्र के लिए दुखद बात नहीं हो सकती... यदि आपको इतनी ही चिंता है तो बता दीजिए ना देश की सत्ता में लंबे वक़्त तक शासन में कौन था?" 

हमेशा एक मर्यादा रखनी चाहिए: चिराग पासवान 

चिराग पासवान ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा है कि, "अगर आपको सेना में भी जाति के आधार पर विभाजन करना था तो करवा देते... आपको आज ये याद आ रहा? चुनाव में कई बार आप ऐसी बात बोलते हैं जिससे ध्रुवीकरण हो लेकिन हमेशा एक मर्यादा हमे रखना चाहिए। सेना एक ऐसा विषय है जिसको किसी भी राजनीति में किसी भी तरीके से कभी लेकर नहीं आना चाहिए।"

Related News