चिराग पासवान ने साधा राहुल-तेजस्वी पर निशाना, कहा- ''गठबंधन संभल नहीं रहा और बातें बिहार की करते है

Highlights चिराग पासवान ने महागठबंधन की एकजुटता की कमी और वंचित वर्गों के साथ छल का लगाया आरोप। चिराग ने कसा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर गठबंधन संकट सुलझाने में नाकामी का तंज। चिराग ने 14 नवंबर 2025 के बाद बिहार में NDA सरकार बनने का किया दावा।

पटना : बिहार की राजनीति में इस समय जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने आज यानी बुधवार 22 अक्टूबर 2023 को महागठबंधन पर तीखा हमला बोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन में एकजुटता की कमी है और इसके नेता समाज के वंचित वर्गों के साथ लगातार छल कर रहे हैं।

राहुल गांधी और तेजस्वी पर सीधा वार :

चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि महागठबंधन में गड़बड़ी चरम पर है, लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कहां हैं? क्या यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं थी कि वे मिलकर इस संकट को सुलझाते? यह कांग्रेस की गंभीरता की कमी को दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि जब महागठबंधन अपने ही सहयोगियों को एक मंच पर नहीं रख पा रहा, तो वह बिहार को कैसे एकजुट रखेगा। चिराग ने व्यंग्य करते हुए कहा, “जो लोग अपने गठबंधन को संभाल नहीं सकते, वे किस दुनिया में जी रहे हैं, यह सोचने वाली बात है।”'

चिराग पासवान ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि 14 नवंबर के पश्चात बिहार में NDA सरकार बनेगी एवं लोगों ने समझ लिया है कि अगर महागठबंधन 5 पार्टियों को एक साथ नहीं रख पा रहा है, तो वह बिहार को कैसे एकजुट कैसे रखेगा। चिराग पासवान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ये भी कहा है कि "जो लोग गठबंधन को संभाल नहीं सकते, वे किस दुनिया में जी रहे हैं, यह सोचने वाली बात है। आज भी दूसरी चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात वे ऐसे बयान दे रहे हैं ताकि गठबंधन की अव्यवस्था या विफलता को पूर्ण रूप से छुपाया जा सके।"

भागीरथ मांझी को टिकट न देना ‘धोखा’ बताया :

वहीं चिराग पासवान ने दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी को टिकट न देने के फैसले पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इस बारें में भी जिक्र किया है कि “यह कांग्रेस और महागठबंधन की फितरत है। ये हमेशा वंचित वर्गों को भ्रमित करते हैं और अवसर मिलते ही उन्हें किनारे कर देते हैं।”

राहुल गांधी पर तंज – “हरियाणा की तरह बिहार में भी औंधे मुंह गिरेंगे” :

चिराग ने राहुल गांधी पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा है कि इतनी गड़बड़ी के बावजूद अगर वे सत्ता का सपना देख रहे हैं, तो यह मुंगेरीलाल के हसीन सपनों जैसा है। वे हरियाणा में औंधे मुंह गिरे थे, अब बिहार में भी वही हाल होने वाला है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता अशोक गहलोत अब बिहार आए हैं जब “सब कुछ हाथ से निकल चुका है।” वहीं चिराग पासवान के बयान ने बिहार की सियासत में नई गर्मी ला दी है। एनडीए जहां इस टूट को अपने पक्ष में देख रहा है, वहीं महागठबंधन फिलहाल नुकसान की भरपाई में जुटा है। चुनावी माहौल में पासवान का यह हमला विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Related News